जाते जाते वो मुझे अच्छी निशानी दे गया;
.
जाते जाते वो मुझे अच्छी निशानी दे गया
उम्र भर दोहराऊंगा ऐसी कहानी दे गया ।
.
उससे मैं कुछ पा सकूँ ऐसी कहाँ उम्मीद थी
ग़म भी वो शायद बराए मेहरबानी दे गया ।
(बराए मेहरबानी = मेहरबानी के वास्ते, मेहरबानी के लिए)
.
सब हवाएँ ले गया मेरे समंदर की कोई
और मुझको एक कश्ती बादबानी दे गया ।
(कश्ती बादबानी = पाल वाली नाव)
.
ख़ैर मैं प्यासा रहा पर उसने इतना तो किया
मेरी पलकों की क़तारों को वो पानी दे गया ।
.
-जावेद अख़्तर
.
जाते जाते वो मुझे अच्छी निशानी दे गया
उम्र भर दोहराऊंगा ऐसी कहानी दे गया ।
.
उससे मैं कुछ पा सकूँ ऐसी कहाँ उम्मीद थी
ग़म भी वो शायद बराए मेहरबानी दे गया ।
(बराए मेहरबानी = मेहरबानी के वास्ते, मेहरबानी के लिए)
.
सब हवाएँ ले गया मेरे समंदर की कोई
और मुझको एक कश्ती बादबानी दे गया ।
(कश्ती बादबानी = पाल वाली नाव)
.
ख़ैर मैं प्यासा रहा पर उसने इतना तो किया
मेरी पलकों की क़तारों को वो पानी दे गया ।
.
-जावेद अख़्तर
No comments:
Post a Comment