मुस्कुरा कर मिला करो हमसे;
.
मुस्कुरा कर मिला करो हमसे
कुछ कहा और सुना करो हमसे ।
.
बात करने से बात बढ़ती है
रोज़ बातें किया करो हमसे ।
.
दुश्मनी से मिलेगा क्या तुमको
दोस्त बनकर रहा करो हमसे ।
.
देख लेते है सात पर्दों में
यूँ ना पर्दा किया करो हमसे ।
.
-इब्राहिम अश्क

No comments:

Post a Comment